फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends attacked and vandalized for honking

Lucknow News: हॉर्न बजाने पर दो दोस्तों पर हमला, तोड़फोड़

Wed, 25 Feb 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two friends attacked and vandalized for honking
पिटाई से घयल युवक।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रविवार देर रात हॉर्न बजाने के विवाद में दबंगों ने कार सवार दो दोस्तों को रॉड और कुर्सियों से पीटा। वारदात के बाद भाग रहे आरोपियों ने अहिमामऊ में बस में टक्कर भी मारी। इसके बाद वाहन लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक आशियाना के नमन भटियानी अहिमामऊ स्थित ओमेक्स आर वन निवासी दोस्त तुषार त्यागी के साथ रविवार रात 2:30 बजे खाना खाने गए थे। शहीद पथ के किनारे स्थित कालिका ढाबा के बाहर पहले से कुछ लोग कार में बैठे शराब पी रहे थे। नमन ने होटल वाले को बुलाने के लिए हार्न बजाया। यह सुनते ही दूसरी कार में बैठे लोग उतरे और गाली देने लगे। विरोध पर नमन और तुषार को पीटने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि मारपीट के दौरान एक ने कार से तुषार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। हमलावरों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। घायल को तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट और हमले की धाराओं में एफआईआर की है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed