{"_id":"5f8320cd8ebc3e9baf5ce287","slug":"two-expelled-from-congress-national-secretary-for-misconduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव से बदसलूकी मामले में दो निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव से बदसलूकी मामले में दो निष्कासित
Sun, 11 Oct 2020 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Oct 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में देवरिया में 10 अक्तूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के साथ हुई बदसलूकी के मामले में अनुशासनहीनता करने वाले दीनदयाल यादव और अजय कुमार सैंथवार को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कमेटी के अनुसार, मामले की जांच के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में शामिल एआईसीसी सदस्य तलत अजीज, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस पूर्वी जोन शहला अहरारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी महिला कांग्रेस चंद्रकला पुष्कर तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देंगी।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिस महिला नेत्री से टिकट बंटवारे को लेकर हाथापाई की बात सामने आई थी, उन्होंने रविवार को अपनी ही पार्टी पर कई आरोप लगाए हैं। महिला नेत्री तारा यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथ लंबे समय से कार्यरत हूं और मुझे टिकट नहीं मिला।
महिला नेत्री तारा यादव ने कहा कि हमारी पार्टी के नेता जहां एक तरफ हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है वहीं दूसरी ओर एक बलात्कारी को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दे रही है। उन्होंने कहा कि अब मैं प्रियंका गांधी जी की प्रतीक्षा कर रही हूं। क्योंकि गलत आदमी को टिकट देने से पार्टी की छवि खराब हो रही है। बता दें कि कांग्रेस ने मुकुंद भाष्कर मणि को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके स्वागत में समारोह आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक भी मौजूद थे। उसी दौरान उमानगर निवासी तारा यादव बुके लेकर पहुंची। और सचिन नायक से उलझ गईं। आरोप है इस दौरान हाथापाई भी हुई।