फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two engineers suspended for irregularities in road construction.

UP News: सड़क बनाने में गड़बड़ी करने पर पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर निलंबित

Sun, 20 Nov 2022 07:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

सड़क बनाने में गड़बड़ी करने पर पीडब्ल्यूडी के दो इंजीनियर शशिकांत यादव और नरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इन्होंने बाराबंकी में गड़बड़ी की थी।

विज्ञापन
Two engineers suspended for irregularities in road construction.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क निर्माण में लापरवाही मिलने पर बाराबंकी के दो सहायक अभियंताओं (एई) शशिकांत यादव और नरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के निरीक्षण के दौरान गड़बड़ियां मिलने पर जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की फाइलें भी खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मंत्री ने 29 अक्तूबर को बाराबंकी में विभागीय कामकाज की समीक्षा की थी। इसके बाद वह निर्माणाधीन देवा-चिनहट मार्ग का निरीक्षण करने गए। काम की रफ्तार बेहद धीमी थी। निर्माण सामग्री घटिया पाए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर दो जेई को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। संबंधित एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन


अन्य मामलों की भी खंगाली जा रही फाइल
बस्ती में ‘हवा’ में 300 से ज्यादा सड़कें बनाने वाले मामले में भी तत्कालीन सहायक और अवर अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की फाइलें दबी हुई हैं। इसे उच्चस्तर पर गंभीरता से लिया गया है। इसके बाद संबंधित फाइलों को खंगाला जा रहा है। इस देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कार्रवाई की जद में लाने पर संजीदगी से विचार हो रहा है। बुंदेलखंड में बबेरू मार्ग में मिली गड़बड़ियों के लिए दोषी अभियंताओं के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गोंडा में सड़क निर्माण में मिली अनियमितताओं की जांच भी शीघ्र पूरी करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed