{"_id":"58a9c3d24f1c1bdf6ad84c4b","slug":"two-election-employees-dies-during-their-poll-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी/सीतापुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव ड्यूटी पर तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर और एक सफाई कर्मी की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के धरैचा बूथ पर तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर व स्टेट बैंक, सिधौली में कैशियर गोविंद शरण अग्निहोत्री (55) को अचानक हार्ट अटैक पड़ा।
उन्हें एंबुलेंस से केजीएमयू, लखनऊ ले जाया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। अग्निहोत्री अलीगंज, लखनऊ के निवासी थे।
वहीं, बाराबंकी में जैदपुर के असंद्रा थाने की ग्राम पंचायत टिकरिया चांद के प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी के लिए शनिवार को कर्मचारी पहुंचे थे।
यहां कोतवाली नगर के बंकी नगर पंचायत के नई बस्ती निवासी सफाई कर्मी राम प्रसाद (45) पुत्र बन्ने की देर रात अचानक सीने में तेज दर्द होने से तबियत बिगड़ गई।
कर्मचारियों ने एंबुलेंस से राम प्रसाद को इलाज के लिए सिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन