फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two duped of Rs 41.39 lakh in the name of investing in IPO and cryptocurrency

Lucknow News: आईपीओ और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर दो से 41.39 लाख की ठगी

Fri, 06 Feb 2026 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Feb 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two duped of Rs 41.39 lakh in the name of investing in IPO and cryptocurrency
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो लोगों को आईपीओ और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 41.39 रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकीपुरम की सीता विहार कॉलोनी निवासी प्रशांत कुमार के मुताबिक कुछ समय पहले उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया था। ग्रुप के एडमिन प्रेम प्रकाश वर्मा, अनली व सृष्टि थीं। ग्रुप में सदस्य एक दूसरे के मुनाफे के बारे में चर्चा करते थे। झांसे में आकर प्रशांत भी निवेश के लिए राजी हो गए। इस पर ठगों ने उन्हें क्यूआईबी ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया। फिर उसी एप के जरिये उनसे से शुरुआत में छोटी रकम निवेश कराते रहे। बदले में उन्हें मुनाफा देकर उनका भरोसा जीत लिया। ठगों ने फिर उन्हें आईपीओ में निवेश करने की सलाह दी। ऐसे में प्रशांत ने करीब 25 लाख निवेश कर दिए। इसके कुछ दिन बाद जब पीड़ित को एप में मुनाफा दिखा तो उन्होंने निकालने की कोशिश की। मगर वह नाकाम रहे। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें ग्रुप और एप से हटा दिया।
विज्ञापन


उधर, पीजीआई की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-बी निवासी कारोबारी अमित पाठक से ठगों ने जनवरी 2026 में संपर्क किया। उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा दिया। मुनाफे के फेर फंसे अमित ने 13 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक 16.39 लाख रुपये ठगों को निवेश के लिए दिए। कुछ समय बाद पीड़ित ने जब मुनाफे की रकम निकालनी चाही तो आरोपी विभिन्न शुल्कों के नाम पर उनसे और सात लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि दोनों मामलों की तफ्तीश की जा रही है। ठगी गई रकम को बैंक से संपर्क कर फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed