फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two dumpers collide traffic jam on Kanpur Highway.

Lucknow News: दो डंपर टकराए, कानपुर हाईवे पर लगा जाम

Fri, 02 Oct 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two dumpers collide traffic jam on Kanpur Highway.
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे से लगा जाम
सरोजनीनगर। बंथरा में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे डंपर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित डंपर डिवाइडर फांदकर लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की दूसरी लेन में जा पहुंचा। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उन्नाव के मौरावां क्षेत्र के छोटी गौरी पारा निवासी गोविंद यादव (35) डंपर में मौरंग लादकर कानपुर से पीपरसंड जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह आजाद विहार कॉलोनी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा गोविंद का डंपर उससे टकरा गया। हादसे के बाद लखनऊ से कानपुर और कानपुर से लखनऊ जाने वाली दोनों सड़कों पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे से लगा जाम

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे से लगा जाम

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे से लगा जाम

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे से लगा जाम

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे से लगा जाम

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसे से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed