फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in shravasti because of mysterious disease.

श्रावस्ती में रहस्यमयी बीमारी से दादी-पोती की मौत, देखने आए नौ और बीमार

Mon, 18 Jun 2018 01:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Mon, 18 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
 two died in shravasti because of mysterious disease.
प्रतीकात्मक तस्वीर

रहस्यमयी बीमारी की चपेट में आने से श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के नासिरगंज में दादी-पोती की मौत हो गई। शनिवार को दादी अल्तुनिशां (80) की मौत की खबर सुनकर उन्हें देखने पहुंची पोती रेहाना (22) भी थोड़ी देर बाद अचानक बीमार पड़ गई और कुछ ही देर में उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


दोनों को देखने पह्रुंचे परिवार के नौ और लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। पीड़ितों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अचानक हुई मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। अभी तक बीमारी का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


सभी को बुखार, पैरों में सूजन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि चपेट में आए लोगों के पैर सूजकर लाल हो गए हैं। सभी को बुखार आ रहा है। चलने में दिक्कत की बात सामने आ रही है। बीमारी का पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य टीम ने खून के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed