{"_id":"5d7784268ebc3e01346cb9c9","slug":"two-died-in-bike-accident-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो की मौत व तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो की मौत व तीन घायल
Tue, 10 Sep 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Sep 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बलरामपुर के महाराजगंज तराई में आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई जबकि तीन बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लौकहवा बौद्घ परिपथ पर रात करीब 12 बजे कौवापुर निवासी अशफाक (40) तीन अन्य के साथ तुलसीपुर ताजिया देखने जा रहे थे तभी लौकहवा बौद्ध परिपथ मंदिर के पास तुलसीपुर से आ रहे गनवरिया निवासी इबरार (उम्र लगभग 19 वर्ष) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से तुलसीपुर सीएससी भेजा गया जहां अशफाक व इबरार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि जैतुना, अफसाना व फरजाना का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सीएससी अधीक्षक डॉ सुमन सिंह चौहान ने बताया कि जैतूना की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।