फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in an accident on poorvanchal express way.

कोहरे का कहर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दो की मौत

Mon, 24 Jan 2022 03:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Jan 2022 03:00 PM IST
सार

रविवार देर रात स्कूटी सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मोहनलालगंज के खुजौली तिराहे पर डीसीएम व लोडर दुकान व चौकी में घुस गये।

विज्ञापन
two died in an accident on poorvanchal express way.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोहरे का कहर शुरू हो गया है। रविवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शुभम साहू (23) और रंजीत वर्मा (25) की मौत हो गई। वहीं, कोहरे में मोहनलालगंज के खुजौली तिराहे पर डीसीएम व लोडर आपस में टकरा गये। जिसके बाद बेकाबू लोडर मिठाई की दुकान में जा घुसी जबकि डीसीएम पुलिस चौकी में घुस गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज शैलेंद्र गिरी के मुताबिक नगराम के करोरवा गांव निवासी शुभम साहू और उसका दोस्त रंजीत प्लंबर का काम करते थे। रविवार रात को दोनों स्कूटी से काम करने के बाद देर रात को घर जा रहे थे। देर रात को कोहरे के कारण साफ नहीं दिख रहा था। इसी बीच रसूलपुर आशिक अली गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार शुभम व रंजीत दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में घुसा लोडर, चौकी में डीसीएम

रविवार देर रात में मोहनलालगंज इलाके के खुजौली तिराहे पर धुंध के कारण डीसीएम व लोडर टकरा गये। डीसीएम निलमथा की तरफ से आ रहा था। वहीं लोडर मोहनलालगंज की तरफ से। टक्कर काफी तेज थी। जिसके बाद लोडर अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान में जा घुसा। वहीं डीसीएम पास की पुलिस चौकी में घुस गया।

हादसे में दुकान और पुलिस चौकी क्षतिग्रस्त हो गई। छह लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां, सूरज और पवन की हालत नाजुक देख उन्हें भर्ती कर लिया गया। जबकि अन्य चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed