{"_id":"5dd4e1898ebc3e550115ea37","slug":"two-died-in-an-accident-on-bani-mohan-road-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनीं मोहान मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, सूचना देने पर भी नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनीं मोहान मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, सूचना देने पर भी नहीं पहुंची पुलिस
Wed, 20 Nov 2019 12:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र के बनी मोहान मार्ग स्थित बेंती गांव के पास बुधवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद भी मृत युवकों के ऊपर से वाहन गुजरते रहे लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
बेंती गांव के युवक राम किशोर ने कई बार डायल 100 मिलाया फिर भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। दोनों युवक बेंती के मजरा कल्लन खेड़ा गांव के निवासी हैं।
पुलिस के बर्ताव पर ग्रामीण भड़क उठे और जमकर हंगामा किया। एक सप्ताह पूर्व इसी बनीं मोहान मार्ग पर एक अन्य दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी।
लोगों का कहना है कि यह मार्ग बेहद खतरनाक है। जिलाधिकारी व शासन को रिपोर्ट देने के बाद भी मार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है।