{"_id":"6798b02a48eac18d0304458a","slug":"two-died-in-an-accident-in-vibhutikhand-in-lucknow-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर, डिवाइडर से टकराई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर, डिवाइडर से टकराई गाड़ी
Tue, 28 Jan 2025 03:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:53 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में सोमवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई व एक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
तीनों युवक सिनेपोलिस से मंत्री आवास की तरफ जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रोबिन रावत (28) पुत्र विक्रम निवासी रामपुर थाना कीर्ति नगर जिला टेहरी गढ़वाल उत्तराखंड (क्लर्क कैंट लखनऊ) और रोहित रावत (26) सहायक प्रबंधक मुजफ्फर नगर आरओ) पुत्र दरबान सिंह निवासी मोहल्ला कमलेश्वर कस्बा व थाना श्री नगर जनपद पौड़ी गड़वाल उत्तराखंड की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, सनाय शर्मा (26) सहायक मैनेजर आरओ आगरा पुत्र रामसेवक निवासी मकान नंबर 312 मोहल्ला खेड़ा कस्बा व थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद घायल हो गए। रोहित रावत, रोबिन और सनाय मंत्री आवास स्थित यूनियन बैंक में ट्रेनिंग के लिए आए थे।
विज्ञापन