{"_id":"61ee9c1a61d6ef40756a27a5","slug":"two-died-in-an-accident-in-ramnagar-thana-kshetra-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: खाई में पलटी रोडवेज बस, हादसे में 2 की मौत, 24 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: खाई में पलटी रोडवेज बस, हादसे में 2 की मौत, 24 घायल
Mon, 24 Jan 2022 06:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:01 PM IST
सार
सामने से आ रही बस ने कट मारा था जिससे रोडवेज बस का चालक संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सामने से आ रही एक बस से पहले टकराते हुई बची फिर असंतुलित होकर खाई में जा पलटी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 7 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद चीख पुकार मची गई।
हादसा गोंडा बाराबंकी हाईवे पर रामनगर थाना क्षेत्र में लहड़रा गांव वाले मोड़ के पास सोमवार दोपहर 2 बजे हुआ। गोंडा से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस इस मोड़ के पास सामने से आ रही एक दूसरी बस से पहले टकराते हुए बची फिर असंतुलित होकर बाईं तरफ जा पलटी।
बताया जाता है कि सामने से आ रही बस ने कट मारा था जिससे रोडवेज बस का चालक संतुलन खो बैठा। बस पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो दर्जन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामनगर भिजवाया। जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान नरेन्द्र कुमार पुत्र श्यामलाल (36) निवासी पिपराखुर्द, थाना सदरपुर, जिला सीतापुर और बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र नरसिंह कुमार त्रिपाठी मोझनी, थाना बालापुर जिला बलरामपुर के रूप में हुई है। बाकी 24 घायलों में से 10 को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।