फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in an accident in nigohan in lucknow.

ईयरफोन लगा पटरी के किनारे चल रहे दो दोस्त ट्रेन की चपेट में आए, मौत

Sun, 28 Jul 2019 05:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Jul 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
two died in an accident in nigohan in lucknow.
मृतक अवनीश और वीरेंद्र। - फोटो : amar ujala

ईयरफोन पर गाना सुनते हुए पटरियों के किनारे-किनारे चल रहे दो दोस्त आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों के चीथड़े उड़ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भीषण हादसा होते देख आसपास चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


शवों की हालत इतनी खराब थी कि काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी। बाद में कपड़ों के आधार पर दोनों की पहचान की गई तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। दोनों दोस्त गांव में किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नहाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


बैरीसालपुर गांव निवासी रेलकर्मी रामपाल का बेटा अवनीश (22) और गांव के रहने वाला मजदूर सोहनलाल का बेटा वीरेंद्र (20) शनिवार को गांव में हुए एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। शाम को वीरेंद्र अपने दोस्त अवनीश को लेकर नहाने के लिए ट्यूबवेल पर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद काफी देर तक पड़े रहे शव

दोनों दोस्त मोबाइल फोन में ईयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे पटरी के किनारे-किनारे जा रहे थे। दोनों शेरपुरलवल स्थित गेट नंबर 183 ब के पास पहुंचे तभी आगरा कोलकत्ता एक्सप्रेस (1316 डाउन) आ गई। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर लगते ही दोनों के चीथड़े उड़ गए।

हादसे के बाद मौके पर रेलवे लाइन के बीच में काफी देर तक दोनों के शव पडे़ रहे, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पहने कपड़ों के आधार पर दोनों की शिनाख्त हो सकी। सूचना के बाद मृतकों के परिवारीजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। सूचना फैलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने शोर मचाया पर नहीं सुनी आवाज

सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों रेलवे लाइन के बीच में कानों में लीड लगाकर गाना सुनते जा रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने काफी शोरगुल भी मचाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ चुके थे।

वीरेंद्र की मौत की खबर पाते ही मां नीलम व छोटी बहन जूली व राजकुमारी रोने लगीं। नीलम बेसुध हो गई। मौजूद ग्रामीणों ने संभाला। साथ ही मृतक अवनीश की मां राजरानी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed