{"_id":"5b2d115f4f1c1b214d8b7df3","slug":"two-died-in-an-accident-in-kothi-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग कर रहे भाइयों की बाइक पेड़ से टकराने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग कर रहे भाइयों की बाइक पेड़ से टकराने से दो की मौत, एक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोठी/सिद्वौर(बाराबंकी)
Updated Fri, 22 Jun 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
हादसे का दृश्य व (इनसेट में) बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर से एक ही बाइक पर वापस लौट रहे तीन भाईयों में से दो की बाइक के पेड़ से टकराने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई जिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मृत दोनों भाईयों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरे चंद्रमन गांव निवासी राहुल (25) पुत्र केशव राम अपने दो सगे भाइयों रोहित (22) व अंशु (14) के साथ गुरुवार शाम अपने बहनोई सतरिख थाना क्षेत्र के चकसार गांव निवासी पिंकू के यहां गया था।
विज्ञापन
तीनों भाई शुक्रवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर वापस घर जा रहे थे। तभी कोठी थाना क्षेत्र में हैदरगढ़ मार्ग पर मवैया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर कटहल के पेड़ से टकरा गई। जिसमें अंशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां राहुल की भी मौत हो गई। जबकि रोहित की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
तीन भाईयों में दो की मौत से घर में कोहराम
राहुल, रोहित व अंशु तीन सगे भाई थे। रिश्ते में भाई होने के साथ ही ये काफी अच्छे दोस्त भी थे और हमेशा एक साथ ही रहते थे। एक ही परिवार में दो भाईयों की मौत से कोहराम मच गया है।