{"_id":"5d5249c18ebc3e6cb8326213","slug":"two-died-in-an-accident-in-itaunja-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: इटौंजा में अनियंत्रित होकर खंडहर में घुसा पिकप, दो की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: इटौंजा में अनियंत्रित होकर खंडहर में घुसा पिकप, दो की मौत, चार जख्मी
Tue, 13 Aug 2019 10:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर रोड स्थित खानीपुर के पास मंगलवार सुबह पिकप पलट गई। हादसे में मौके पर ही दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त चालक को झपकी आ गई। पिकप सवार आठ लोग बकरीद में बकरियां बेचकर वापस घर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने भेजवाया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र के मुताबिक सीतापुर के बर्रा, कोडरी और थानगांव निवासी किसान रज्जू बेटे रियाज, दामाद अनवर और छह लोगों के साथ पिकप से 34 बकरियां लेकर दो दिन पहले राजधानी आए थे। वह खदरा में बंधे के पास बकरीद पर बकरियां बेच रहे थे। बकरियां बेचने के बाद मंगलवार तड़के पिकप से ही सभी वापस लौट रहे थे। पिकप सीतापुर के जहांगीराबाद की थी। पिकप में कुछ बकरियां भी थी। पिकप में चालक, क्लीनर, सहित आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
खानीपुर के सामने भोर चार बजे चालक को झपकी आ गई। जिसके कारण पिकप बेकाबू होकर सड़क किनारे खंडहरनुमा दुकान से टकराकर पलट गई। हादसे में रियाज (20) और बहनोई अनवर (28) की मौके पर मौत हो गई, जबकि रज्जू, कलीम, इसरार, हलीम घायल हो गए। सभी घायलों को रामसागर मिश्र चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकप कब्जे में लेकर दोनों शव पोस्टमार्टम कराने भेजवाए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक रियाज अविवाहित था। अगले साल उसका निगाह होने वाला था, जबकि मृतक अनवर के परिवार में पत्नी राशिदा, तीन बेटियां और एक बेटा है।