{"_id":"62ea321993aed03c781426c1","slug":"two-died-in-an-accident-in-banda-bahraich-highway-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Raebareli: ट्रक और बाइक में भिड़ंत, युवक सहित दो की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Raebareli: ट्रक और बाइक में भिड़ंत, युवक सहित दो की दर्दनाक मौत
Wed, 03 Aug 2022 02:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:00 PM IST
सार
बांदा-बहराइच हाइवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंकित यादव व रामकिशोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा-बहराइच हाईवे पर अघौरा गांव के पास ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के सराय उमरपुर मजरे सिंघन खेड़ा गांव के रहने वाले रामकिशोर (45) पुत्र महावीर , अंकित यादव (23) पुत्र ब्रजकिशोर मंगलवार की रात बाइक से बांदा बहराइच हाईवे होते हुए अपने गांव जा रहे थे। इसी दरमियान अघौरा गांव के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन