{"_id":"58b1a3214f1c1b701cb25bc0","slug":"two-died-in-an-accident-in-a-village-of-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे लड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़े, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे लड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़े, दो की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के शुक्लई गांव के पास ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीन युवक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े।
विज्ञापन
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को आस-पास के ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।
ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान जहां एक और युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ हादसा करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में लिया है जबकि चालक भाग गया है।
शुक्लई गांव निवासी संतोष यादव (35) पुत्र रामनरेश, मंशाराम(32) पुत्र मुन्नालाल व मनीराम (34) पुत्र मथुरा प्रसाद शुक्रवार की देर रात एक बाइक पर सवार होकर पल्हरी चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी शुक्लई गांव समीप नहर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनियंत्रित होकर बाइक सवार जा भिड़े।
विज्ञापन