फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died because of diarrhea in dalibagh lucknow.

लखनऊ: बालू अड्डा इलाके में डायरिया का कहर, दो बच्चों की मौत

Mon, 09 Aug 2021 05:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Aug 2021 05:12 PM IST
सार

स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार से यहां गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी वजह से काफी लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही है। एक वर्षीय हमजा की इसके चलते मौत हो गई। हमजा को उसके घरवाले अस्पताल लेकर जा रहे थे पर उसकी मौत रास्ते में ही हो गई।

विज्ञापन
two died because of diarrhea in dalibagh lucknow.
सिविल अस्पताल में भर्ती बच्चों का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के डालीबाग जैसे पॉश इलाके से सटे बालू अड्डा क्षेत्र में उल्टी-दस्त और डायरिया का कहर छाया हुआ है। रविवार से सोमवार के बीच यहां सौ से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। बीमार होने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है। डायरिया की वजह से यहां दो बच्चों की मौत भी हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार से यहां गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी वजह से काफी लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही है। एक वर्षीय हमजा की इसके चलते मौत हो गई। हमजा को उसके घरवाले अस्पताल लेकर जा रहे थे पर उसकी मौत रास्ते में ही हो गई। जबकि अपने रिश्तेदार के यहां आये कानपुर निवासी एक बच्चे की भी रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


ज्यादातर बच्चों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ एसके नन्दा के अनुसार बच्चों के साथ ही कुछ वयस्कों को डायरिया की समस्या से भर्ती किया गया है। अस्पताल में किसी की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed