फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died and two injured in blast at illegal ro plant lucknow

अवैध आरओ प्लांट में गैस भरते समय ब्लास्ट, दो की मौत

Mon, 22 May 2017 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 22 May 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
two died and two injured in blast at illegal ro plant lucknow
ब्लास्ट से प्लांट की मशीनों के उड़े परखच्चे - फोटो : amar ujala

चिनहट के कमता पुलिस चौकी के पीछे अवैध रूप से चल रहे आरओ प्लांट के चिलर के कम्प्रेशर में रविवार को गैस भरते समय ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। अफरा-तफरी के दौरान प्लांट का मालिक एसके सरीन भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। गाजीपुर थानाक्षेत्र के संजयगांधीपुरम निवासी एसके सरीन का कमता पुलिस चौकी के पीछे आरओ वाटर प्लांट है। यहां शाम करीब पौने छह बजे अचानक तेज धमाका हुआ और चिलर फट गया।
विज्ञापन


धमाके से प्लांट के दो बड़े दरवाजे हवा में उड़ गए। अंदर से चीखपुकार होने लगी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो चिलर के पास खदरा निवासी साजिद (25 वर्ष) और टेढ़ी पुलिया निवासी जफर अख्तर अंसारी (30 वर्ष) बेहोश पड़े थे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गए, जहां दोनों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अब्दुल अहद का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर प्लांट में हर तरफ ब‌िखरा था खून

two died and two injured in blast at illegal ro plant lucknow
प्लांट के माल‌िक को पुल‌िस ने दबोचा - फोटो : amar ujala

धमाके के वक्त प्लांट में हाफ डाला टैम्पो, पानी के जार, लोहे के एंगल, रसोई गैस सिलेंडर और कम्प्रेशर में भरी जाने वाली गैस का सिलेंडर मौजूद था। प्लांट केचिलर में नाइट्रोजन गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था।

इसी दौरान, धमाका हो गया। घायल कर्मचारियों जफर, साजिद और अब्दुल के खून पूरे प्लांट में फैल गए। जफर के शरीर में सरिया घुस गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लांट में कई जगह मांस ब‌िखरा हुआ था।
 

पुलिस की नाक के नीचे करीब पांच साल से अवैध तरीके से आरओ प्लांट चल रहा था। प्लांट और कमता पुलिस की चौकी केबीच महज 20 मीटर की दूरी है। चिनहट सीओ सत्यसेन ने बताया कि वाटर प्लांट का लाइसेंस नहीं है।

 

इससे जुडे़ सभी कागजात मंगाए गए हैं। प्लांट चालू था या बंद, इसकी भी जांच कराई जा रही है। हालांकि लोगों का कहना है कि इससे रोज पानी की सप्लाई हो रही थी। वहीं प्लांट मा‌ल‌िक का कहना है ‌क‌ि उसके पास सारे कागजात मौजूद है।

एफएसडी के ‌व‌िह‌ित अध‌िकारी एसपी स‌िंह ने कहा ‌क‌ि इस वाटर प्लांट की अनुम‌त‌ि देने का कोई रिकॉर्ड नहीं ‌म‌िला है। प्लांट के संचालक से भी नोट‌िस देकर सभी अनुमत‌ि और रज‌िस्ट्रेशन की  कॉपी मांगी जाएगी। अवैध रूप से म‌िलने और सील करने और गलत तरीके से संचालन के ख‌िलाफ कार्यवाही शुरु की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed