फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two deaths due to covid

छह महीने बाद राजधानी में कोरोना से दो मौतें

Sun, 16 Jan 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two deaths due to covid
राजधानी में कोरोना जानलेवा भी हो गया है। तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के सबसे ज्यादा 2769 केस शनिवार को मिले और छह महीने बाद दो मरीजों की मौत भी हुई। लखनऊ में इससे पहले चार जुलाई को कोरोना से कोई मौत हुई थी। इसके बाद से नए मामले लगातार मिल रहे थे, लेकिन कोई मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन

वायरस से पहली मौत लखनऊ निवासी 82 वर्षीय महिला की हुई। वह गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। आठ जनवरी को परिवारीजन उन्हें लोहिया संस्थान लेकर आए, लेकिन वह भर्ती नहीं हो सकीं तो अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डायलिसिस से पहले कोरोना जांच में पॉजिटिव आने पर नौ जनवरी को उन्हें लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि गुर्दे की बीमारी से पीड़ित होने से बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी मौत लिवर की समस्या से पीड़ित गोंडा निवासी 37 वर्षीय महिला की हुई। केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु के अनुसार महिला इलाज के दौरान कोरोना संक्त्रस्मित भी हो चुकी थी। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला पिछले एक सप्ताह से यहां भर्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मिले 771 मामले
नए 2769 केसों में से 771 मामले कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मिले हैं। वहीं, मामूली लक्षणों वाले 447 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रैवल हिस्ट्री वाले 237 केस हैं। 63 हेल्थ केयर वर्करों की पॉजिटिव रिपोर्ट ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। कमान अस्पताल में 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सर्जरी से पहले जांच में 39 लोग संक्रमित निकले। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा, राहत की बात यह है कि संक्रमितों में गंभीर लक्षण नहीं हैं। ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में हैं। लोगों मास्क पहनें और वैक्सीन जरूर लगवाएं।
11 फीसदी पहुंची संक्रमण की दर
राजधानी में इस समय करीब 25 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें 2769 केस मिले हैं। इस तरह से संक्रमण की दर 11 प्रतिशत से ज्यादा चल रही है। वहीं, शनिवार को 365 लोगों ने वायरस को मात दी। पिछले छह महीने में यह सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं, लखनऊ में सक्रिय केस बढ़कर 14,596 हो गई है। शुक्रवार को अलीगंज में 423, चिनहट में 326, आलमबाग में 309, इंदिरानगर में 273 मरीज मिले।
एकेटीयू : रजिस्ट्रार समेत 15 से अधिक कर्मचारी संक्रमित
आईईटी, लखनऊ विश्वविद्यालय के बाद अब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कई कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, यहां हाल में हुए टेस्ट के बाद आई रिपोर्ट के अनुसार रजिस्ट्रार समेत 15 से अधिक कर्मचारी पॉजिटिव हैं।

वहीं, 48 घंटे बाद लविवि के अन्य छात्रावासों के विद्यार्थियों की भी जांच रिपोर्ट आ गई। इसके अनुसार निवेदिता व कैलाश गर्ल्स छात्रावास में 70 छात्राओं की जांच हुई थी, जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं हैं। वहीं, महमूदाबाद व लाल बहादुर छात्रावास के 40 छात्रों की जांच में तीन पॉजिटिव मिले हैं। उधर, तिलक गर्ल्स छात्रावास में 107 छात्राओं में से नौ पॉजिटिव मिलीं। इसके साथ लखनऊ विश्वविद्यालय में संक्रमित विद्यार्थियों की संख्या 75 से अधिक हो गई है। वहीं, ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में पांच विद्यार्थी, एक शिक्षक व दो कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। केकेसी में चार कर्मचारियों को भी कोरोना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed