{"_id":"681b468e6280a99f940421fb","slug":"two-deaths-24-hours-same-circumstances-sensation-due-suspicious-deaths-middle-aged-man-woman-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: 24 घंटे में दो मौतें, एक जैसे हालात..सलवरिया में अधेड़ और महिला की संदिग्ध मौतों से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: 24 घंटे में दो मौतें, एक जैसे हालात..सलवरिया में अधेड़ और महिला की संदिग्ध मौतों से सनसनी
Wed, 07 May 2025 06:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 May 2025 06:52 PM IST
सार
श्रावस्ती में 24 घंटे के अंदर दो संदिग्ध मौतों ने सनसनी फैला दी है। दोनों मामलों में गले में गमछे का फंदा और बैठी मुद्रा में शव मिला है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पालेसर पर 6 मई की रात सोने गए सलवरिया निवासी अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पालेसर में कुर्सी पर बैठे मुद्रा में मिला। उनके चेहरे पर चोट के निशान व गले में गमछे का फंदा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए इकौना पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इकौना क्षेत्र के ग्राम सलवरिया निवासी नान्हू (55) पुत्र सत्यराम ने घर के सामने पालेसर व आटा चक्की लगा रखा है। मंगलवार को उनकी पत्नी कहीं गई थी। देर रात उनका पौत्र खाना खाने के लिए घर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। रात में नान्हू पालेसर पर ही सोए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: हमने राफेल पर नींबू-मिर्च नहीं टांगी, दुश्मनों को नींबू-मिर्च लगा दी है... केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: मई की गर्मी ने दिखाए तेवर... अगले पांच दिनों में पांच डिग्री चढ़ेगा पारा, ऐसा है मौसम का पूर्वानुमान
बुधवार सुबह पालेसर पहुंचे परिजनों ने देखा कि नान्हू कुर्सी पर बैठे हैं। उनके चेहरे पर चोट का निशान व गले में सफेद गमछे का फंदा और चेहरे पर काफी संख्या में मक्खी बैठी हुई है। पास पहुंचे परिजनों ने देखा कि उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। मामले की सूचना परिवार के लोगों ने इकौना पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा जाएगा।
यह कैसा संजोग
सलवरिया गांव निवासी मंजू (40) की पांच मई की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव बेड पर बैठी मुद्रा में मिला था, और गले में गमछे का फंदा था। परिवार व पुलिस के अनुसार मृतक मंजू मंदबुद्धि थी, जिसने आत्महत्या की थी। वहीं, बुधवार को इसी गांव निवासी मंजू के पटीदार नान्हू का शव भी कुर्सी पर बैठे मुद्रा में मिला। उनके चेहरे पर चोट का निशान व गले में सफेद गमछे का फंदा लगा हुआ था।
यह दोनों घटनाएं कुछ और ही इशारा कर रही है। हकीकत क्या है यह तो पुलिस की जांच में ही पता चल सकेगा, लेकिन ग्रामीण दबी जुबान घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि 24 घंटे में दो मौत, दोनों शवों की एक ही जैसी स्थित यह कैसा संजोग।