{"_id":"2ef76699557705a92b4cc456f1d3185d","slug":"two-days-power-crisis-in-old-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पुराने शहर में चार घंटे नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पुराने शहर में चार घंटे नहीं आएगी बिजली
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
Updated Fri, 13 Dec 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
तार बंधी पतंगों के बिजली लाइन पर गिरने के कारण होने वाले फॉल्ट से निपटने के लिए 14 और 15 दिसंबर को नींबू पार्क पारेषण केंद्र पर जाल बांधा जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र से जुड़े 11 उपकेंद्रों की आपूर्ति सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी का नींबू पार्क पारेषण केंद्र की खुली लाइनों में आए दिन तार बंधी पतंग गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए लेसा 14 व 15 दिसंबर को लाइनों के ऊपर जाल बिछाने का काम करेगा।इसके चलते उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों की बिजली गुल रहेगी।
विक्टोरिया, चौक, मेडिकल कॉलेज, नादान महल रोड, चौपटिया, नींबू पार्क, अमीनाबाद समेत कई इलाकों व गऊघाट उपकेंद्रों की बिजली चार घंटे के लिए बंद की जाएगी।
सात घंटे रहे बिन बिजली
नादान महल रोड पर बिजली की लाइन में आयी खराबी के कारण बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
खामी दूर करने में करीब सात घंटे लग गए। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे लाइन ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
इसके चलते रकाबगंज और नक्खास से जुड़े कई इलाकों के लोग बेहाल रहे। उधर चंदरनगर में एबीसी लाइन बिछने का काम चलने से दोपहर तीन से शाम छह बजे तक बिजली नहीं आयी।
विज्ञापन