फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two criminals were shot in an encounter in Sultanpur and were arrested.

UP: सुल्तानपुर में मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार किए गए, असलहा, कारतूस व कार बरामद

Sun, 20 Jul 2025 12:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, गोसाईगंज (सुल्तानपुर) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

सुल्तानपुर जिले के बलरामऊ गांव के पास पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए और उनके पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने असलहा, कार और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Two criminals were shot in an encounter in Sultanpur and were arrested.
गिरफ्तार किया गया बदमाश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामऊ गांव के पास रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। उनके पास से दो असलहे, चार कारतूस व एक कार मिली है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश किसी की हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

विज्ञापन


गोसाईगंज थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह बलरामऊ गांव के पास घेराबंदी की। इसी बीच सैफुल्लागंज की तरफ से एक कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो उस पर बैठे एक बदमाश ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी से धर्मांतरण... आश्वी बुटीक से विदेश में कारोबार, ईडी के हाथ लगे ये अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से मिले सीएम योगी, चर्चाओं में आई मुलाकात; इन मुद्दों पर बातचीत संभव


जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश शक्ति सिंह व देव दत्त सिंह उर्फ बाबा निवासीगण जासापारा गोसाईगंज के पैर में गोली लग गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि घायल बदमाशों को सीएचसी जयसिंहपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। दोनों बदमाशों पर लगभग आधा दर्शन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed