फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two criminals arrested for robbing a chain from a retired IAS officer

Lucknow News: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से चेन लूट में दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 05:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for robbing a chain from a retired IAS officer
लखनऊ। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रेम नारायण द्विवेदी से चेन लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चेन लूटने वाले बदमाश के पास से तमंचा और 7810 रुपये मिले हैं। वारदात में शामिल एक आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस लुटेरों तक पहुंच सकी।
विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ आरएन सिंह ने बताया कि टीम को एक लुटेरे की फुटेज मिली थी। जब घटना से पहले के दिनों की फुटेज देखी तो लुटेरा एक युवक से बात करता दिखा। जानकारी मिली कि उक्त युवक विकासनगर सेक्टर-3 का इंद कुमार उर्फ इंदल है। मंगलवार को पुलिस ने इंदल और चेन लूटने वाले गोसाईंगंज के सुरियामऊ निवासी राज प्रताप सिंह उर्फ बाबू को मिनी स्टेडियम के पास से पकड़ लिया। इंदल मूलरूप से अमेठी के थाना शिवरतनपुर ग्राम मिरजागर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी विकासनगर सेक्टर-3 निवासी राहुल का नाम बताया। लूटी चेन राहुल के पास है और उसने इसके बदले 7810 रुपये दिए थे। आरोपी राहुल मूलरूप से गोसाईंगंज के कासिमपुर का रहने वाला है। राज प्रताप पर कई थानों में चार और इंद कुमार पर जानकीपुरम थाने में दो मामले दर्ज हैं। डीसीपी ने टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद कुमार और राहुल ने रची थी साजिश
डीसीपी ने बताया कि आरोपी इंद कुमार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के घर के पास किराये पर रहकर प्राइवेट गाड़ी चलाता है। उसने राहुल के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। दोनों ने रेकी भी की थी। 27 सितंबर की शाम सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी घर से टहलने निकले। राज प्रताप सिंह ने पीछे से उनको धक्का देकर चेन लूट ली थी। आरोपी पैदल मामा चौराहे तक गया और वहां टेंपो से बैठकर चिनहट भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed