फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two children injured in monkey attack

Lucknow News: बंदरों के हमले में दो बच्चे घायल

Sat, 11 Nov 2023 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 11 Nov 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two children injured in monkey attack
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में बंदरों के हमले में दो बच्चे घायल हो गए। ग्राम टिकरान निवासी संतोष कुमार का आठ वर्षीय पुत्र अन्नू शनिवार की शाम दरवाजे खेल रहा था। इस दौरान उसे एक बंदर ने काट लिया। गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरी घटना गांव के राजकुमार के पुत्र शिवम (14) के साथ हुई। शिवम पर भी घर के पास ही बंदरों ने हमलाकर दिया। घायल बालक का परिजनों ने सीएचसी में इलाज कराया गया। बच्चों पर हमले से परेशान गांव के देवेंद्र बहादुर सिंह, अंशू, शिवम साहू, बाबूलाल, अनिल कुमार आदि ने बंदरों को पकड़वाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed