{"_id":"6507d75f445a2d7164062569","slug":"two-children-died-when-a-mud-house-collapsed-in-subeha-thana-kshetra-in-barabanki-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश रुकी पर नहीं थमे हादसे: कच्चे मकान की कोठरी ढहने से नीचे दबकर भाई-बहन की मौत, दादा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश रुकी पर नहीं थमे हादसे: कच्चे मकान की कोठरी ढहने से नीचे दबकर भाई-बहन की मौत, दादा जख्मी
Mon, 18 Sep 2023 10:24 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:24 AM IST
सार
बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान के ढह जाने से मलबे में दबकर भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसे में बाबा जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
मृतक भााई-बहन व ढहा मकान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतिवृष्टि को एक सप्ताह बीतने के बाद भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार की देर रात सुबेहा थाना के ग्राम पंचायत किरसिया में एक घर की कोठरी अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के दौरान मासूम भाई बहन और दादा-दादी मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक भाई बहन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से बाबा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार रात सुबेहा के गांव किरसिया में मोहम्मद समीर के पुत्र फियान (9), पुत्री समायरा (6 ) व पिता मोहम्मद हलीम (65) कच्ची मिट्टी की कोठरी में सोए थे। देर रात दीवार व छत गिरने से तीनों मलबे में दब गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाया लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। मलबे की चपेट में आई दादी नरीमन को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शोहदों ने ली जान: जीने का सहारा बनी बिटिया ने भी छोड़ा साथ, अब कौन देगा मुझे खाना; याद करते हुए फफक पड़े पिता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के अग्रिम मोर्चों और क्षेत्रीय टीमों की घोषणा जल्द, कई के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा
दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां से हलीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन के लोगों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।