{"_id":"5cd141aabdec22076019d578","slug":"two-children-died-after-getting-drown-in-a-pond-of-a-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पाने में डूबने से मौत, कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की गहरे पाने में डूबने से मौत, कोहराम मचा
Tue, 07 May 2019 11:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चे (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारंगपुर बेलगरा गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में स्नान कर रहे दो बच्चे पानी में डूब गए। तालाब के पास मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब से दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र सारंगपुर बेलगरा गांव के उत्तर दिशा में एक तालाब है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के कई बच्चे तालाब में स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
तालाब में स्नान कर रहा अजीत कुमार (12) पुत्र घनश्याम विश्वकर्मा और पीयूष कुमार (10) पुत्र सूर्यभान सिंह पानी में डूबने लगे।
तालाब के पास मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बच्चों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने तालाब से अजीत कुमार और पीयूष को बाहर निकाला।
इस दौरान सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने जीप से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
घनश्याम विश्वकर्मा के परिवार में पत्नी अनीता के साथ ही तीन बेटा और एक बेटी हैं। बेटों में सबसे बड़ा अजीत था जबकि अर्जुन, आशू के साथ ही बेटी आंचल है। अजीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जुड़वा बेटों में से एक की हुई मौत
सूर्यभान सिंह के परिवार में पत्नी अनीता के साथ ही दो बेटे और एक बेटी है। पीयूष और आयुष दोनों जुड़वा थे। बेटी आयुषी छोटी है। पीयूष की मौत से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।