{"_id":"60bda6c504b8d674c0754d80","slug":"two-children-died-after-electric-shock-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: स्कूल की छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बच्चों की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: स्कूल की छत पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बच्चों की झुलसकर मौत
Mon, 07 Jun 2021 10:25 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:25 AM IST
सार
प्राइमरी स्कूल की छत पर खेल रहे बच्चे छत से निकल रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए जिससे झुलसकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुवरिया में रविवार देर शाम स्कूल की छत पर खेलते समय दो किशोर ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
करंट से झुलस कर दोनों किशोरों की मौत हो गई। मृतक किशोर इदुजमा (13) तथा फिरोज (12) जमुवरिया गांव के ही निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों किशोर गांव में ही स्थित प्राइमरी स्कूल की छत पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
रविवार देर शाम यह दोनों बच्चे छत के निकट से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिससे करंट से झुलस कर दोनों की मौत हो गई।
अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों व परिजनों ने इनका शव छत से नीचे उतारा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।