फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two cheated in the name of getting jobs in Turkey and Africa, case filed on court order

तुर्की और अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर दो से ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sat, 06 Nov 2021 11:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 06 Nov 2021 11:34 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर कंपनी के चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ विभूतीखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Two cheated in the name of getting jobs in Turkey and Africa, case filed on court order
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुर्की और अफ्रीका में नौकरी लगवाने के नाम पर विभूति खंड इलाके की एक ट्रेवेल कंपनी ने बिहार के रहने वाले दो युवकों को चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। युवक जब कंपनी के दफ्तर वीजा और टिकट लेने पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। पीड़ितों ने कंपनी के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी के फोन बंद मिले। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर कंपनी के चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ विभूतीखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बिहार के विजयीपुर के रहने वाले संजय धर द्विवेदी के अनुसार कुछ समय पहले उन्हें और उनके दोस्त बिहार के ही सिराजउद्दीन को विभूतीखंड के विराजखंड स्थित कनेक्ट एशिया ट्रेवेल सर्विसेज नाम की कंपनी के बारे में पता चला था। दोनों ने कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी के लोगों ने बताया कि वह लोग विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इस पर संजय और सिराज ने नौकरी के लिए इच्छा जाहिर की। कंपनी के लोगों ने प्रति व्यक्ति दो लाख रुपये की मांग रखी। दो लाख रुपये में मेडिकल, वीजा, एयर टिकट सब कुछ शामिल था।
विज्ञापन


कंपनी ने दोनों को तुर्की और अफ्रीका देश में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर संजय और सिराजुद्दीन ने दो-दो लाख रुपये कंपनी को कैश और बैंक के माध्यम से दे दिए। फरवरी माह में कंपनी ने दोनों को वीजा और टिकट देने की बात कही थी। इस पर पीड़ित 10 फरवरी को जब कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लगा था। दोनों ने कंपनी के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी के मोबाइल फोन बंद था। आसपास छानबीन करने पर पता चला कि कंपनी कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने विभूतीखंड थाने में शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर दोनों ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर इस मामले में विभूतीखंड पुलिस ने कंपनी के कृपाल, कविता, सागर, पूनम और चार से पांच अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed