फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two brothers tried to rape a girl in sultanpur

सगे भाइयों की करतूत, किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर कर दिया ये हाल

Sat, 24 Nov 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Nov 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
two brothers tried to rape a  girl in sultanpur
- फोटो : डेमो
दिल दहला देने वाली एक घटना शुक्रवार दोपहर सुल्तानपुर जिले के लंभुआ क्षेत्र में हुई। एक गांव की रहने वाले किशोरी को घर में अकेला पाकर दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने अपने दो अन्य भाई व पिता की मदद से किशोरी पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंक दिया।
विज्ञापन


लपटों से घिरी किशोरी जान बचाने के लिए चिल्लाती हुई बाहर भागी। आस-पास के लोगों ने किसी तरह बचाया। गंभीर हालत में  उसको सीएचसी पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर  कर दिया। एएसपी ग्रामीण और तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंच पीड़िता का बयान दर्ज किया है। भाई ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लंभुआ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी शुक्रवार दोपहर घर में अकेली थी। मां व बहन खेत में थीं। आरोप है कि उस दौरान नागेंद्र उर्फ रामजीत, अजय कुमार (सगे भाई) पहुंचे और किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किशोरी ने विरोध किया। इस बीच नागेंद्र व अजय के बुलाने पर उसके दो अन्य भाई विजय व संजय भी पिता पन्नालाल के साथ पहुंच गए। आरोप है कि पांचों ने मिलकर किशोरी पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। लपटों से घिरी किशोरी घर से चिल्लाते हुए बाहर दौड़ी। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

एंबुलेंस चालक नहीं ले गया सीएचसी

two brothers tried to rape a  girl in sultanpur
घटना की जानकारी लेने पहुंचे एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
भाई ने एबुंलेस की मदद नहीं मिलने पर किशोरी को किसी तरह सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि किशोरी 95 फीसदी जल चुकी है। कोतवाल आशुतोष ने बताया पीड़िता के भाई ने नागेंद्र उर्फ रामजीत, अजय पर बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और विजय, संजय व पिता पन्नालाल के साथ मिलकर जलाने का केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

किशोरी के भाई को घटना की जानकारी हुई तो उसने सबसे पहले 108 एंबुलेंस को फोन किया। चालक एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के मुताबिक एंबुलेंस चालक ने किशोरी के भाई से कहा कि वह किसी और से बात करे। उसने आग से झुलसी किशोरी को सीएचसी तक पहुंचाना भी मुनासिब नहीं समझा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed