फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two bikes collided while making a reel; four injured

Lucknow News: रील बनाते समय दो बाइकें टकराईं, चार घायल

Wed, 01 Jul 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided while making a reel; four injured
मलिहाबाद। रहीमाबाद के तिलकखेड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों पर सवार चार युवक रील बना रहे थे। अचानक एक बच्चा सामने आ जाने पर बाइक सवार आपस में टकरा गए। दो युवकों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जबकि दो का इलाज रहीमाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

उन्नाव के औरास क्षेत्र के सरैया गांव निवासी भाई आनंद और अनीस एक बाइक पर थे। दूसरी बाइक पर भाई विकास और विशाल थे। बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए युवक रील बना रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान अचानक सामने आए बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में चारों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अनीस और विशाल को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है, जबकि आनंद और विकास का इलाज रहीमाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed