फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested in torchure

युवक को पीटने व हाथ-पैरों में कील-कांटे ठोकने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
two arrested in torchure
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में युवक को पीटने के बाद हाथ-पैरों में कील व कांटे ठोकने के मामले में पुलिस ने साढ़े तीन महीने बाद शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छानबीन में पता चला कि करीब 50 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में ये वारदात अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन

जानकीपुरम विस्तार के बालाजी विहार निवासी शुभेंद्र प्रताप सिंह (25) हजरतगंज स्थित सैमसंग कंपनी में नौकरी करता है। 27 फरवरी की रात शुभेंद्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 28 फरवरी की सुबह जानकीपुरम में ही नहर के पास शुभेंद्र मरणासन्न हालत में खून से लथपथ मिला था। उसके हाथ-पैरों में कील व कांटे ठोंक दिए गए थे। सिर पर भी गंभीर चोटें थीं। शुभेंद्र को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुभेंद्र के बच जाने की जानकारी होने पर 28 फरवरी की देर रात दो संदिग्ध युवक बलरामपुर अस्पताल में उसे मारने पहुंच गए थे। इस पर शुभेंद्र की सुरक्षा में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

मामले में शुभेंद्र के ही परिचित शुभम अग्रवाल निवासी जानकीपुरम विस्तार और राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गौरव निवासी रसूलपुर कायस्थ, जानकीपुरम विस्तार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि छानबीन में पता चला कि शुभेंद्र का शुभम अग्रवाल से करीब 50 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी के चलते शुभम व गौरव ने शुभेंद्र को बहाने से बुलाकर हमला किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में पुख्ता सबूत मिलने पर शनिवार को शुभम अग्रवाल व राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed