{"_id":"65f4328b40e829b124040486","slug":"two-arrested-for-loot-on-a-petrol-pump-on-lucknow-balia-highway-in-sultanpur-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: पेट्रोल पंप लूटकांड के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: पेट्रोल पंप लूटकांड के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में सिपाही भी घायल
Fri, 15 Mar 2024 05:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Mar 2024 05:05 PM IST
सार
जयसिंहपुर कोतवाली के मियांगज पुलिया के पास शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर 28 फरवरी की रात सवा दो लाख रुपये की लूट करने वाले दो लुटेरों की शुक्रवार सुबह क्षेत्र के मियांगंज पुलिया के पास पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस टीम का एक सिपाही घायल हो गया। वहीं, जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में तीनों को सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के पास से असलहे व कारतूस मिले हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर निवासी केएनआई के सेवानिवृत उप प्राचार्य सुशील सिंह के बेटे दिव्यांशु सिंह का जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया हाईवे पर राघवपुर शुक्ल के पास पेट्रोल पंप संचालित है। पेट्रोल पंप पर 28 फरवरीकी रात 10 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहों के बल पर 2.14 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद जयसिंहपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक दिव्यांशु सिंह की शिकायत पर तीन अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन की आशंका में पुलिसकर्मी तैनात, घंटाघर पर कंटीले तारों से बैरीकेडिंग, धर्मगुरुओं की अपील- शांति बनाए रखें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ट्रांसपोर्ट एजेंसी के पूर्व कर्मियों ने लीक किया था सिपाही भर्ती का पेपर, अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नकाबपोश बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के बाजारों में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की थी लेकिन उस समय पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली। इस मामले में आरोपियों की खोजबीन जारी थी। शुक्रवार भोर सुबह कोतवाली पुलिस ने चेकिंग लगाई थी। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवार पुलिस पर फायर करके आगे निकल गए। इसकी सूचना पुलिस ने कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद जयसिंहपुर व मोतिगरपुर थाने की पुलिस ने जयसिंहपुर के मियांगंज पुलिया के पास घेराबंदी की। यहां पर जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो वे नहर के रास्ते भागने का प्रयास करने लगे।
दोनों बदमाशों ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बदमाशों की तरफ से चली गोली में सिपाही अवनीश कुमार घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान धीरज उपाध्याय और शेर अली उर्फ शेरू निवासी करौंदीकला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
सीओ लंभुआ अब्दुल सलाम ने बताया कि बीते 28 फरवरी को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर शुक्ल के पास स्थित पेट्रोल पंप से दोनों बदमाशों ने 2.14 लाख की लूट की थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।