फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for illegally making explosive in Bahraich.

बहराइच: पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया, दो गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2020 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Sep 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for illegally making explosive in Bahraich.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : amar ujala

बहराइच पुलिस ने खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार के एक मकान में बिना लाइसेंस के बन रही अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ ही लगभग एक हजार निर्मित पटाखे कब्जे में लिए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में स्थित एक मकान में अवैध विस्फोटक सामग्री व पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली।
विज्ञापन


सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पंकज सिंह अपने साथ एसआई अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार दीक्षित, सिपाही राम गोपाल व सर्वेश मौर्य को लेकर पहुंचे। पुलिस टीम की दबिश में विस्फोटक के जखीरे के चारों ओर होने की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान साढ़े नौ किलो बारूद, पांच किलो सफेद दानेदार पदार्थ, 950 निर्मित पटाखे, चार किलो पलीता व पटाखा बनाने का अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान बरदहा बाजार निवासी अब्दुल सत्तार व सद्दाम हुसैन के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed