फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for cheating college operator of Rs 60 lakh

Lucknow News: कॉलेज संचालक से 60 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

Tue, 31 Oct 2023 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating college operator of Rs 60 lakh
लखनऊ। रकम दोगुनी करने का झांसा देकर कॉलेज संचालक से 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 48 लाख 43 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। ठगी के खेल में कुछ और लोग भी शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


विभूतिखंड निवासी आशीष सिंह का देवा रोड पर एसआईएमपी ग्रुप ऑफ पॉलीटेक्निक नाम से कॉलेज है। 19 अक्तूबर को आशीष की तहरीर पर विभूतिखंड पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें बताया गया था कि रकम दोगुनी करने के नाम पर उनसे 60 लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए हैं। डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रायबरेली के महाराजगंज निवासी रतन कुमार और अयोध्या के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ठगी की रकम ठिकाने लगाने के प्रयास में जुटे थे। उसके पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन

ठगी के खेल का मास्टरमाइंड सचिन सिंह था। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस सचिन और उसके साथी राहुल सिंह व निशांत उर्फ राजवीर सिंह को गुपचुप तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। डीसीपी का कहना है कि पहले जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था उनके पास से रकम की बरामदगी नहीं हुई थी। इसलिए उन तीनों से संबंधित जानकारी साझा नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.20 करोड़ के लालच में फंसे थे आशीष सिंह को आरोपी राहुल सिंह ने बताया था कि उनकी कंपनी मंगलम इंटरप्राइजेज है। अगर वह उनको नकद रुपये देंगे तो कंपनी उनकी संस्था को दोगुनी रकम दान करेगी। ऐसे में 1.20 करोड़ के लालच में आशीष सिंह ने 60 लाख रुपये कैश दिए थे। मगर रकम मिलते ही आरोपी भाग निकले थे। अब जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया उसमें से रतन मुख्य आरोपी सचिन का ड्राइवर व राहुल नौकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed