{"_id":"5d98a3758ebc3e01390a88be","slug":"two-arrested-by-baskhari-police-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: 1150 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: 1150 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Sat, 05 Oct 2019 07:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी पुलिस ने शनिवार सुबह बुकिया नहर पुलिया के पास से दो लोगों को अवैध गांजे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बसखारी पुलिस के उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, सिपाही विनय यादव, उपेंद्र मोहन के साथ शनिवार सुबह गश्त कर रहे थे। इस दौरान एनएच 233 पर स्थित बुकिया नहर के पास पुलिस को देख कर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगे। इस पर पुलिस ने भाग रहे दोनों लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम हैदर अली निवासी मदनपुर, दक्षिण टोला मऊ व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम इरफान निवासी कौड़ाही बताया। तलाशी के दौरान इरफान के पास से 550 ग्राम अवैध गांजा व 600 रूपये नगद जबकि हैदर अली के पास से 1300 ग्राम गांजा पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को थाने लेकर आयी। सख्ती से पूछताछ के दौरान हैदर अली ने इरफान से गांजा खरीदने की बात कबूल की। उपनिरीक्षक अजीत पांडेय ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करवाया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि दो लोगों को अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।