फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused arrested

मार्निंग वॉक पर निकली महिलाओं से लूट करने वाले गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested
पकड़ में आए दो बदमाश। - फोटो : ??? ?????
मार्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिलाओं से लूट करने वाले दो लुटेरे शुक्रवार को हसनगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

पुलिस ने डालीगंज में हुई लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को दबोचा है। आरोपियों के पास से लूटे जेवरात भी बरामद किए हैं।
डीसीपी उत्तरी सैय्यद कासिम आब्दी के मुताबिक, वजीरगंज निवासी सुफियान सिद्दीकी और महानगर निवासी मो. आदिल को डालीगंज क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया।
आरोपियों ने चार सितंबर की सुबह डालीगंज स्थित जैन मंदिर के पास मंजू रानी से चेन छीनी थी। पीड़िता ने बदमाशों का हुलिया बताया था।
सीसीटीवी कैमरे में भी काले रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश दिखे थे। इसी तरह विकासनगर, महानगर और अलीगंज में हुई लूट में भी काले रंग की बाइक पर सवार बदमाश दिखाई पड़े थे।
फुटेज का मिलान कराया तो एक ही गिरोह की पुष्टि हुई। एक फुटेज में बाइक पर पीछे बैठे आदिल का चेहरा भी दिखाई पड़ा था।
पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि सुबह ही वारदात करते थे। इसमें भी बुजुर्ग महिलाओं को ही निशाना बनाते थे। क्योंकि वृद्ध महिलाएं आसानी से विरोध नहीं करती हैं।
विज्ञापन

सुफियान पर लूट के करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। सुफियान ने बताया कि मुख्तार से मिलने के लिए उसका भतीजा आदिल जेल आता था। कोर्ट में पेशी पर भी मुलाकात होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ही आदिल से पहचान हुई। जेल से बाहर आने के बाद उसके साथ मिलकर लूट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed