{"_id":"69fd011e4422144e920ddf75","slug":"two-accused-arrested-in-road-rage-case-lucknow-news-c-13-lko1096-1726243-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोड रेज मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोड रेज मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 08 May 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
घटना के वायरल वीडियो की फुटेज व गिरफ्तार किए गए आरोपी।
तेलीबाग। पीजीआई के वृंदावन में शहीद पथ पर मंगलवार रात हुई रोड रेज की घटना के दो आरोपियों मो. शाहनवाज और राम सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरटेक को लेकर हुई कहासुनी के बाद चिनहट निवासी ज्ञानेंद्र कुमार यादव के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीजीआई पुलिस ने ज्ञानेंद्र कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की कार का रूट ट्रेस किया गया। गाड़ी की लोकेशन अयोध्या में मिली। बृहस्पतिवार को चिरैयाबाग के पास से आरोपी अयोध्या दर्शननगर निवासी मो. शाहनवाज और गोसाईंगंज निवासी राम सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। घटना में इस्तेमाल कार अभी बरामद नहीं की जा सकी है।