फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused arrested for misappropriating 2.70 crore under the guise of investment.

Lucknow News: निवेश के नाम पर 2.70 करोड़ के गबन में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for misappropriating 2.70 crore under the guise of investment.
लखनऊ। दो लोगों से निवेश के नाम 2.70 करोड़ का गबन करने के मामले में गाजीपुर पुलिस ने दो आरोपी निदेशकों को गिरफ्तार किया है। कुछ साल पहले बाराबंकी के देवा निवासी मोहम्मद अहमद ने गाजीपुर थाने में दस निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश मौर्या ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बाराबंकी के नगर कोतवाली का रहने वाला घनश्याम यादव और उसी जनपद के फतेहपुर का निवासी प्रवीन कुमार हैं। दर्ज एफआईआर के जरिये पीड़ित ने बताया था कि कई साल पहले गाजीपुर स्थित ब्लूधौऊ ट्रेडिंग कंपनी से संपर्क हुआ था। कंपनी के निदेशक घनश्याम, प्रवीन और आठ अन्य लोग थे। आरोपियों ने उन्हें कंपनी में एजेंट की नौकरी देने और रकम निवेश करने पर प्रतिमाह पांच प्रतिशत ब्याज देने का झांसा दिया था। बातों में उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों से लेकर आरोपियों की कंपनी में रकम निवेश की थी। इसके बाद आरोपी सारी रकम लेकर भाग निकले थे। संपर्क करने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी थी। पुलिस ने आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी की गई थी। रविवार को घनश्याम और प्रवीन पुलिस चौकी एचएएल पहुंचे थे जहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे दो आरोपी बाराबंकी और छह अन्य पश्चिम बंगाल के हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस टीम बाराबंकी और पश्चिम बंगाल भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed