फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Twenty-Six people have died in separate incidents across Awadh due to rain continuing for two days in UP

यूपी में कुदरत का कहर: अवध क्षेत्र में आफत बनकर बरसी बारिश, अलग-अलग हादसों में 26 लोगों की मौत

Sat, 26 Sep 2026 08:26 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 08:26 PM IST
सार

यूपी में दो दिनों से जारी बारिश के बीच कुदरत का कहर भी बरपा। बारिश अवध क्षेत्र में आफत बनकर बरसी। अलग-अलग हादसों में 26 लोगों की मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Twenty-Six people have died in separate incidents across Awadh due to rain continuing for two days in UP
अवध क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में 26 लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी में दो दिनों से जारी बारिश से अवध क्षेत्र में कई हादसे हुए। इन जिलों में हुए अलग-अलग हादसों में 26 लोगों की मौत हो गई। जिलों की बात करें तो बाराबंकी में तीन, सीतापुर में पांच, अयोध्या में चार, बहराइच में चार की मौत हुई है। इसके अलावा गोंडा में दो, बलरामपुर में दो, अमेठी में एक, श्रावस्ती में एक की मौत हुई है।

विज्ञापन

बाराबंकी में पेड़ और दीवार गिरने से तीन की मौत

  • सीतापुर के मानपुर मुर्तजा नगर गांव निवासी दूध कारोबारी संजय वर्मा (35) की मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बेलहरा स्थित झबरापुर गांव के पास आम का पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
  • विज्ञापन
  • रामसनेहीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत मऊ के गढ़ी गांव में शुक्रवार रात तेज बारिश के दौरान इमली का पेड़ छप्पर पर गिर गया। अंदर सो रहे लाल बहादुर वर्मा (80) की मौत हो गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रामनगर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर मजरे सरदारगंज गांव में कच्ची दीवार गिरने से सुनीता देवी (38) की मौत हो गई।

 

सीतापुर में कुल छह की मौत

  • महोली: नरनी गांव में दिव्यांग महिला शांति देवी (60) पर घर की कच्ची दीवार छप्पर समेत गिरी, मौत।
  • महमूदाबाद: माल सराय में ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में सूर्यांश (4) की मौत।
  • हरगांव: मुद्रासन में माधव लाल (60) की मौत।
  • रामपुर मथुरा: गौरा गांव के कांशीरामपुरवा निवासी ऊषा देवी (45) छप्पर के नीचे दबीं, मौत।
  • रामपुर मथुरा: बहलोलनगर निवासी सायमा (23) की डूबकर मौत।

बहराइच में पांच की मौत

  • फखरपुर के खपुरवा गांव में शनिवार को टिनशेड और दीवार गिर गई। चपेट में आकर नान्हू की बेटी महमूना (15) की मौत
  • कैसरगंज क्षेत्र के देवलखा गांव में शुक्रवार रात फूस के मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर ननकई (52) की मौत।
  • नानपारा के ग्राम भटेहटा में शुक्रवार रात मिट्टी की दीवार गिर गई। दबकर मिश्रीलाल (44) की मौत।
  • जेल रोड पर शनिवार को गोसाईंगंज, मिठौरा, अयोध्या निवासी बाइक सवार रिक्रूट सिपाही जयदीप यादव (22) के ऊपर पेड़ की डाल गिर गई। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत।

श्रावस्ती में एक की मौत

  • मल्हीपुर क्षेत्र के लोनियनपुरवा में शनिवार को फूस के घर पर पेड़ गिरने से क्षेत्र के ही लखैया निवासी रिश्तेदार दयाराम (75) की मौत।

अयोध्या में आंधी-बारिश से चार की मौत

  • रुदौली क्षेत्र में पेड़ गिरने से 76 वर्षीय रामस्वरूप की मौत हो गई।
  • मवई में भी पेड़ गिरने की चपेट में आने से 40 वर्षीय धर्मराज की जान चली गई।
  • मसौदा क्षेत्र में एक कार पर पेड़ गिर गया। हादसे में कार में बैठे 19 वर्षीय आकाश वर्मा की मौत हो गई।
  • अमानीगंज में आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने से 12 वर्षीय आर्यन की भी मौत हो गई।

बलरामपुर चार की मौत

  • बलरामपुर तहसील के मंगापुर वीरपुर गांव में घर के बगल पेड़ गिरने से 66 वर्षीय प्रानपति की मौत हो गई। वहीं
  • बलरामपुर तहसील के कलंदरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय प्रेम नारायण शुक्ल और उनकी मां 80 वर्षीय चंपा देवी की घर के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई।
  • उतरौला तहसील के चिरैया गांव निवासी 45 वर्षीय रेनू की बाग में पेड़ गिरने से मौत हो गई।

अमेठी महिला की मौत, पति घायल

  • जामों के बलभद्रपुर गांव में पशुशाला की कच्ची दीवार गिरने से ऊषा (32) की मौत हो गई, जबकि उनके पति रामकुमार घायल हो गए।

गोंडा में हादसे में दो की मौत

  • शुक्लागंज-रेहरा मार्ग पर राजापुर मुरावन गांव के पास टूटकर गिरे एलटी लाइन के तार में एक बाइक फंस गई। बाइक सवार इमरान (35) और खालिद (33) तार हटाने लगे। इसी दौरान एक पेड़ उखड़कर दोनों पर गिर गया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के सकरड़िया बड़हरा भिटौरा के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed