{"_id":"5af89b3c4f1c1bd1408b51f2","slug":"twenty-three-died-because-of-weather-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मौसम जनित हादसों में 23 की मौत, तेज आंधी और बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मौसम जनित हादसों में 23 की मौत, तेज आंधी और बारिश के साथ कई जगह गिरे ओले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 May 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे। मौसम जनित हादसे से प्रदेश में 23 मौतें हुई हैं। हालांकि, सरकार ने 16 मौतें ही मानी। कासगंज में 5, बाराबंकी में 5, बुलंदशहर में 3, गाजियाबाद, सहारनपुर में 2-2, इटावा, कन्नौज, संभल, अलीगढ़, हापुड़ व गौतमबुद्घनगर में 1-1 की जान चली गई। दिल्ली-एनसीआर में तो 109 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली।
विज्ञापन
आज भी आंधी की चेतावनी, दहशत के चलते कई जिलों के स्कूल बंद
मौसम विभाग ने सोमवार को 26 जिलों में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी व बारिश की चेतावनी दी है। इनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्घार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, सुल्तानपुर व आजमगढ़ है। आंधी की दहशत को देखते हहुए बुलंदशहर, रामपुर व अलीगढ़ में सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
देश में 45 मौतें
आंधी-बारिश और बिजली गिरने से पूरे देश में 45 मौतें हुई हैं। आंध्र व तेलंगाना में बिजली गिरने से 9 लोगों की जबकि प. बंगाल में 12 की मौत हो गई।