फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   twenty percent women constable post are not filled in up police

पुलिस में भर्ती के लिए 20 फीसदी महिलाएं भी नहीं मिल रहीं : सीएम योगी

Wed, 31 Oct 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
twenty percent women constable post are not filled in up police
सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस में महिलाओं की संख्या बढ़नी चाहिए, पर कांस्टेबल भर्ती में आरक्षित 20 प्रतिशत पदों के लिए महिला अभ्यर्थी ही नहीं मिल रही हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार दिसंबर में 68,500 सहायक अध्यापक और जनवरी में 50 हजार कांस्टेबल की भर्ती करने जा रही है। महिलाएं जागरूक होकर इन भर्तियों में शामिल हों। मुख्यमंत्री मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला अपराध रोकने और महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को रोजगार से जुड़ना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुंडों को पीटने में महिलाएं अच्छा काम कर सकती है इसलिए सरकार ने कांस्टेबल भर्ती में इन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण दिया है। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को अपने आसपास की महिलाओं को कांस्टेबल की नौकरी के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि हिंसा चाहे घरेलू हो या बाहरी, महिलाओं को सदैव उनका विरोध करना चाहिए। महिलाएं जागरूक होंगी तो अपराध न्यूनतम स्तर पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1.60 लाख बूथों पर तैनात हो आठ लाख महिलाओं की फौज

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव-2019 एक चुनौती है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाओं की टीम तैयार की जाए। प्रदेश के 1.60 लाख बूथों पर जब आठ लाख महिलाओं की फौज तैनात होगी तो लोकसभा चुनाव में यूपी के मिशन 74 प्लस को कोई नहीं रोक सकेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनधन, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण, उज्ज्वला की सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं लागू कर महिलाओं के जीवन स्तर को उठाया है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी बहन बेटियों तक पहुंचानी होगी। सपा-बसपा की सरकारों के समय महिलाओं पर अत्याचार और अराजकता की स्थिति भयावह थी। भाजपा सरकार ने एक वर्ष में महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने महिला मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आधी आबादी को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने संगठन की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। सम्मेलन को मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, सांसद रेखा वर्मा, विधायक कमलावती सिंह, सीमा द्विवेदी ने भी संबोधित किया।

भाजपा चुनावी मोड़ में आ गई है : पांडेय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनाव मोड़ में आ गई है, भाजपा के कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने साढ़े तीन वर्ष तक प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया था। पांडेय ने कहा कि महिलाओं पर योजनाओं का इतना असर होता है कि बिहार में नीतिश कुमार की शराबबंदी से विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने उन्हें एकजुट होकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ना केवल देश का विकास किया बल्कि स्वाभिमान भी बढ़ाया है। कश्मीर में महबूबा मुफ्ती ने आतंकियों के प्रति नरम रुख अपनाया तो भाजपा ने राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखकर सरकार त्याग दी।

मिशन 74 प्लस का सपना साकार करेगी महिलाएं

महिला मोर्चा की रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यूपी की महिला मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन 74 प्लस का वादा पूरा करेंगी। आगामी समय में गुजरात में महिला मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार थोड़ा निकालकर 20-20 घरों में संपर्क करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed