{"_id":"5cf6441abdec2206fd72d53c","slug":"twelve-years-old-boy-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः कार ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे को रौंदा, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः कार ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे को रौंदा, मासूम की मौत
Tue, 04 Jun 2019 03:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Jun 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट अयोध्या रोड स्थित सरस्वती डेंटल कॉलेज के सामने सोमवार शाम बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
घायल महिला को ट्रॉमा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बीबीडी चौकी प्रभारी संजय यादव ने बताया कि बाराबंकी के रामनगर निवासी देशराज यादव की पत्नी ममता यादव अपने बेटे सत्यम (12) के साथ चिनहट के तिवारीगंज स्थित तारा का पुरवा गांव में मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब सात बजे वह सरस्वती डेंटल कॉलेज के सामने सड़क पार रही थी तभी बाराबंकी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक अमित को कुछ दूर पर खड़ी पीआरवी ने पकड़ लिया।
विज्ञापन