फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   twelve new trains for Uttar Pradesh

मोदी का रेल बजट: नहीं आए यूपी के 'अच्छे दिन'

Wed, 09 Jul 2014 11:23 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Jul 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
twelve new trains for Uttar Pradesh

मोदी सरकार के पहले रेल बजट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ को महज दो ट्रेनें ही दी गईं वहीं गृहमंत्री की गुजारिश को भी ठुकरा दिया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने लखनऊ की रेल सेवा को बेहतर करने की गुजारिश रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा से की थी।

खास बात यह रही कि सबसे ज्यादा भाजपा सांसद वाले यूपी की रेल बजट में हिस्सेदारी महज 20 फीसदी ही रही। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने अपने पहले रेलबजट में यूपी को 58 नई ट्रेनों में से केवल 12 ट्रेनें ही दीं।
विज्ञापन


12 नई ट्रेनों में एक एसी, दो जनसाधारण, छह एक्सप्रेस, एक पैसेंजर, एक मेमू और एक डीएमयू ट्रेनें हैं।

लखनऊ को मिली ये दो ट्रेनें

twelve new trains for Uttar Pradesh

वहीं लखनऊ के लिए दो नई ट्रेनों में लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस और लखनऊ-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस हैं। हाई सेमी स्पीड ट्रेन चलाने के लिए कानपुर से नई दिल्ली और नई दिल्ली से आगरा तक दो रेलखंडों का चयन किया गया है।

उत्तर प्रदेश के चार जोनल मुख्यालयों में आने वाले नौ रेल मंडल अस्पतालों को उनके जोनल मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

बजट में मुगलसराय से भबुआ वाया नौघर नई रेल लाइन के सर्वेक्षण को मंजूरी जबकि पीलीभीत से शाहजहांपुर अमान परिवर्तन करने की घोषणा भी हुई है।

यूपी को मिली ये नई ट्रेनें

twelve new trains for Uttar Pradesh

मुंबई-गोरखपुर जनसाधारण
सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण
एलटीटी-लखनऊ साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस
छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस त्रैसाप्ताहिक वाया बलिया, गाजीपुर, वाराणसी

गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस साप्ताहिक
कानपुर-जम्मूतवी सप्ताह में दो दिन
एलटीटी-आजमगढ़ एक्सप्रेस साप्ताहिक
नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस प्रतिदिन

रामनगर आगरा एक्सप्रेस साप्ताहिक
गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर प्रतिदिन
पलवल-दिल्ली-अलीगढ़ मेमू ट्रेन
छपरा-मंडुवाडीह डीएमयू वाया बलिया सप्ताह में छह दिन

विज्ञापन

ये ट्रेनें यूपी से गुजरेंगी

twelve new trains for Uttar Pradesh

अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण वाया सूरत
जयनगर-मुंबई जनसाधारण
सहरसा-अमृतसर जनसाधारण

मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली एसी प्रीमियम
सिकंदराबाद-हजरत निजामुददीन एसी प्रीमियम
कामाख्या-बेंगलुरू एसी प्रीमियम

विजयवाड़ा-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस प्रतिदिन
नागपुर-अमृतसर एसी एक्सप्रेस साप्ताहिक
अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस वाया वाराणसी साप्ताहिक
कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस वाया दरभंगा साप्ताहिक

इन ट्रेनों का विस्तार
5500708 सोनपुर-कप्तानगंज पैसेंजर गोरखपुर तक
5507273 गोरखपुर-थावे पैसेंजर सीवान तक
6323738 बक्सर-मुगलसराय मेमू वाराणसी तक
6422122 लखनऊ-हरदोई मेमू शाहजहांपुर तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed