{"_id":"59a7a1e04f1c1b3e738b487a","slug":"tuition-teacher-was-doing-sexual-activity-with-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजी के बच्चों ने खोला ट्यूटर टीचर की अश्लील हरकतों का चिट्ठा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केजी के बच्चों ने खोला ट्यूटर टीचर की अश्लील हरकतों का चिट्ठा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Aug 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
Demo Image
गुडंबा में ट्यूटर अनुपम उर्फ निर्भय शुक्ला पढ़ाने के दौरान मासूम बच्चों से अश्लील हरकतें करता था। बच्चों ने अभिभावकों को आरोपी की करतूत बताई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने ट्यूटर के घर पहुंचकर उसे दबोच लिया। फिर जमकर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक, गुडंबा के आदर्श नगर कल्यानपुर पश्चिम में रहने वाला अनुपम उर्फ निर्भय शुक्ला निजी स्कूल में शिक्षक था। इसके अलावा वह मुहल्ले में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था।
विज्ञापन
इलाके में रहने वाले अभिभावक की बच्ची ने मंगलवार को बताया कि ट्यूटर निर्भय उससे अश्लील हरकत करता है। मुंह दबाकर गलत काम करने की भी कोशिश करता था।
पहले तो परिवारीजनों को यह बात अटपटी लगी और सोचा कि बच्ची का पढ़ने का मन नहीं होगा। इसलिए ऐसी बात कर रही है।
वहीं, केजी में पढ़ने वाले बच्चे की मां ने उसके शरीर पर पढ़े धब्बों के बारे में पूछा तो उसने ट्यूटर पर गंदा काम कराने का आरोप लगाया।
यह सुनकर अभिभावक का पारा चढ़ गया। आस-पास रहने वाले पांच अभिभावक बुधवार सुबह ट्यूटर के घर पहुंच गए और उसकी जमकर धुनाई की।
सूचना पर पहुंचे पीआरवी 502 के एचसीपी मनीराम, सिपाही पुष्पेंद्र कुमार आरोपी ट्यूटर को दबोचकर थाने ले आए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
कड़ी सजा दिलाने की मांग
घटना के बाद स्कूल के पास बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले भी अभिभावक थाने पहुंच गए थे। उन्होंने भी ट्यूटर पर बच्चों संग शोषण किए जाने का आरोप लगाया। थाने में आरोपी अभिभावकों से माफी के लिए गिड़गिड़ाता रहा।