{"_id":"66ac0708efdf7ecd130d7814","slug":"tube-wells-gasping-due-to-low-voltage-crisis-on-irrigation-raebareli-news-c-101-1-slko1031-117691-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लो वोल्टेज से हांफ रहे नलकूप, सिंचाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लो वोल्टेज से हांफ रहे नलकूप, सिंचाई पर संकट
Fri, 02 Aug 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में बृहस्पतिवार को खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित राजकीय नलकूप की मरम्मत कर
रायबरेली। जिले के किसान सिंचाई को लेकर परेशान हैं। वजह है नलकूप की खराबी, जिससे एक लाख किसान अपने खेतों की सिंचाई ही नहीं कर पा रहे हैं। कहीं बिजली की समस्या है तो कहीं मोटर खराब पड़ी है। ऐसे में जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने खराब पड़े नलकूपों को दुरुस्त कराने का आदेश दिया तो किसानों को कुछ बेहतरी की उम्मीद जगी है।
जिले में 494 राजकीय नलकूप हैं। इन नलकूपों से करीब एक लाख किसान 20 हजार एकड़ से ज्यादा क्षेत्रफल में सिंचाई करते हैं। मौजूदा समय में 344 नलकूप चलाए जा रहे हैं, जबकि 100 नलकूप पूरी तरह से खराब हैं। वहीं 50 नलकूप तकनीकी खराबी के चलते शोपीस बनकर रहे गए हैं। वहीं विभागीय अधिकारी 394 नलकूप चलने का दावा कर रहे हैं।
राही ब्लॉक क्षेत्र के खनुवा गांव में लगा राजकीय नलकूप छह साल से खराब है। इसकी वजह से ज्यादातर किसानों के खेत परती पड़े रहते हैं या फिर निजी नलकूपों के सहारे खेती करते हैं। इसी तरह बछरावां क्षेत्र के मैनाहार कटरा, दैजुवाखेड़ा, कुर्री गांव में लगे राजकीय नलकूप शोपीस बने हैं।
विज्ञापन
खीरों ब्लॉक क्षेत्र में 41 राजकीय नलकूप में 10 नलकूप यांत्रिक खराबी के कारण बंद है। कुसंडी का ट्रांसफार्मर जल जाने व मोहनपुर गांवों में पांच नलकूपों में मोटर व पंखा जाम हो जाने के कारण नलकूप बंद है। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के रामगढ़ टिकरिया गांव में लगे राजकीय नलकूप में आए दिन खराबी बनी रहती है। इससे किसानों को सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है।
किसान रामप्रसाद, पवन कुमार, संतोष कुमार यादव ने बताया कि बारिश नहीं हो रही है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। इसकी वजह से धान की रोपाई नहीं हो पाई है।
लो वोल्टेज की समस्या बड़ी बाधा
जिले में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। वोल्टेज इतना कम मिलता है कि नलकूप की मोटरें नहीं चल पा रही है। महराजगंज, सलोन, ऊंचाहार, डलमऊ में कई राजकीय नलकूप ऐसे हैं, जो वोल्टेज कम होने के कारण नहीं चल पा रहे हैं। नलकूप विभाग के अभियंताओं का कहना है कि नलकूप के लिए 300 वोल्ट बिजली चाहिए, जबकि 200 वाट बिजली मिल रही है। इससे नलकूपों का संचालन करना मुश्किल है।
19 में से केवल 11 हुए रिबोर
जिले में 100 राजकीय नलकूप लगे हैं। इनके स्थान पर 19 राजकीय नलकूप रिबोर के लिए आए थे। इसमें 11 नलकूपों का रिबोर हो चुका है। शेष नलकूपों पर काम चल रहा है। जो नलकूप बन गए हैं, उनमें ज्यादातर स्थानों पर नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। इससे किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिले में लगे सभी राजकीय नलकूप चल रहे हैं। लो वोल्टेज की समस्या से नलकूप चलने में कुछ दिक्कतें आ रही है। यदि कहीं नलकूप खराब है, तो उसे ठीक कराया जाएगा। रिबोर कराए गए नलकूपों से किसानों का लाभ मिल रहा है।
एके आजाद, अधिशासी अभियंता, राजकीय नलकूप विभाग