{"_id":"5d126b0a8ebc3e3c7a55e7cf","slug":"try-for-killing-bahraich-desk-news-lko4672630111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूस के मकान में सो रहे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, भागकर बचायी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूस के मकान में सो रहे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, भागकर बचायी जान
विज्ञापन
बहराइच। अराई खुर्द गांव में सो रहे युवक को जिंदा जलाने के प्रयास में दबंगों ने मड़हे में आग लगा दी। लेकिन लपट से युवक जाग गया। उसने सहयोगी के साथ भागकर जान बचाई, लेकिन आग लगने से मेंथा की फसल समेत अन्य संपत्ति जल गई। लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन अभी पुलिस ने मौके का मुआयना नहीं किया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत अराई खुर्द गांव निवासी पवन चौहान पुत्र सालिक चौहान गांव के बाहर घूरदेवी के मंदिर के निकट मेंथा आयल टंकी का संचालन करता है। प्रतिदिन पवन मेंथा आयल की रखवाली के लिए फूस के मकान में रहता है। सोमवार रात को वह घर से खाना खाने के बाद गांव निवासी एक मूकबघिर बालक के साथ सो गया। रात 12 बजे के आसपास किसी ने मड़हे में आग लगा दी।
आग की लपटें व गर्मी अधिक होने पर पवन की नींद खुली तो वह लपटें देखकर बाहर निकला। उसने शोर मचाया। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाया गया। लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो गया। पवन के मुताबिक आग लगने से पपिंग सेट, मेंथा की फसल व मकान जल गया। लगभग एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अग्निकांड के घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इस मामले में बेड़नापुर चौकी इंचार्ज केदारनाथ सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।