फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truth behind the murder of real estate employee in lucknow

कार में झगड़े के बाद दबाया गला, आरोपी बोला- बहन का परिवार बचाने के लिए किया कत्ल

Wed, 14 Aug 2019 01:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
truth behind the murder of real estate employee in lucknow
dead body
लखनऊ के पारा स्थित रीयल एस्टेट कंपनी अमित इन्फ्रा हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली युवती की हत्या के आरोपियों ने रेप की बात से इन्कार किया है। उनका कहना है कि कार में युवती से लेन-देन को लेकर कहासुनी के बाद उसका गला दबा दिया गया।
विज्ञापन


मौत के बाद उसका शव रायबरेली के हरचंदपुर में नदी में फेंककर सभी आरोपी निश्चिंत होकर बैठे रहे। पुलिस ने सर्विलांस से जानकारी जुटाने के बाद मामले का खुलासा किया। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गुड्डू यादव और दरोगा के बेटे अजय यादव को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


संजय व अवधेश यादव की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गुड्डू यादव और अजय यादव ने बताया कि वह युवती से कमीशन के रुपयों का मामला सेटल करना चाहते थे, इसलिए उसे कार में बैठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डू और अवधेश कार की पिछली सीट पर बैठे थे जबकि अजय कार चला रहा था। गुड्डू का कहना है कि बाराबिरवा से उन्होंने युवती को अपनी कार में बैठाया और आगे चल पड़े। रास्ते में अवधेश ने रुपये के लेन-देन को लेकर बातचीत की, लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही जिस पर मामला गरमा गया।

कार में मिला मोबाइल फोन का कवर व सिमकार्ड

truth behind the murder of real estate employee in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

इसके बाद गुड्डू और अवधेश ने उसके बाल पकड़कर सीट पर झुका दिया और अंगौछे से गर्दन कस दी। युवती की मौत के बाद आरोपी रायबरेली के हरचंदपुर पहुंचे और रात करीब आठ बजे उसका शव नदी में फेंक दिया। बकौल इंस्पेक्टर, वहां से सभी निगोहां टोल प्लाजा होते हुए लखनऊ लौट आए।

पुलिस ने निगोहां टोल प्लाजा जाकर पड़ताल की तो रात करीब 10 बजे कार की पर्ची काटने की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अवधेश और संजय यादव की तलाश की जा रही है। इस बीच जिस कार में हत्या की गई, उसमें युवती के बालों में लगने वाला क्लचर व मोबाइल फोन का कवर तथा मृतका का सिमकार्ड मिल गया है।

तीन दिन नदी में बहता रहा शव

truth behind the murder of real estate employee in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंस्पेक्टर ने बताया कि रायबरेली में युवती का शव तीन दिन तक नदी में बहता रहा था और किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंतत: कीचड़ में फंसने के बाद कुत्तों और सियार ने शव नोंच डाला। पुलिस को सिर्फ हाथ-पैर की हड्डियां और खोपड़ी मिली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के शरीर पर जो कपड़े थे, वह भी काफी गंदे और फटे हालत में मिले हैं। ऐसा लगता है कि जानवरों के नोंचने से कपड़ों का यह हाल हुआ है।

आरोपी सोचते थे कि अकेली है, कौन पैरवी करेगा
युवती की हत्या के आरोपी गुड्डू यादव और अवधेश यादव पूरी तरह से निश्चिंत थे। उन्हें लग रहा था कि युवती के लापता होने के बाद कोई उसके बारे में पूछताछ या जांच-पड़ताल इसलिए नहीं करेगा क्योंकि वह अकेली है।

यही वजह थी कि सभी आरोपी आराम से घूम-टहल रहे थे और अपने मोबाइल फोन से बातचीत भी कर रहे थे। पुलिस ने जब युवती के भाई की शिकायत पर सभी नामजद लोगों की जांच शुरू की तो एक के बाद एक कड़ी खुलती गई और उन पर शिकंजा कस गया।
 

डीएनए जांच के लिए एकत्र किए सैंपल

truth behind the murder of real estate employee in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुड्डू यादव ने बताया कि वह युवती से पहले से खुन्नस रखता था। युवती का उसके जीजा संजय यादव से नाजायज रिश्ता था। अक्सर वह जीजा की रीयल एस्टेट कंपनी के ऑफिस आता तो दोनों के बीच की केमिस्ट्री महसूस करता था। गुड्डू का कहना है कि युवती की वजह से उसकी बहन का परिवार उजड़ रहा था। इसी वजह से उसने युवती को ठिकाने लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका की मौत को लेकर कोई सवाल न उठे इसलिए हरचंदपुर से बरामद हड्डियों की डीएनए जांच कराई जा रही है। इसके लिए मृतका के परिवारीजनों का सैंपल लिया गया है।

जानिए क्या था मामला
पारा के कांशीराम कॉलोनी में साढ़े चार साल के बेटे के साथ रहने वाली युवती रीयल एस्टेट कंपनी अमित इन्फ्रा हाइट्स प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थी। उसका कंपनी के मालिक संजय यादव से प्लॉट की बिक्री के कमीशन को लेकर झगड़ा चल रहा था। तीन अगस्त की दोपहर युवती घर से निकली और लौटकर नहीं आई।

युवती के भाई ने पारा थाना में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी। बाद में उसने एसएसपी से मिलकर संजय यादव, उसके साले गुड्डू यादव, अवधेश यादव और अजय यादव समेत अन्य लोगों पर बहन से सामूहिक दुराचार के बाद हत्या का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गुड्डू यादव और अजय यादव को पकड़ा तो वारदात की कड़ियां खुल गईं। शनिवार को पुलिस ने युवती के शरीर के अवशेष रायबरेली के हरचंदपुर में नदी के पास से बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed