फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trust will also seek financial support from abroad for construction of mosque and hospital in Ayodhya

अयोध्या में मस्जिद व अस्पताल के निर्माण में विदेश से भी आर्थिक सहयोग लेगा ट्रस्ट

Wed, 14 Oct 2020 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ
मोहम्मद इरफान, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Trust will also seek financial support from abroad for construction of mosque and hospital in Ayodhya
अयोध्या - फोटो : अमर उजाला
सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मिली पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद व अस्पताल के निर्माण में विदेश से भी आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। बोर्ड की ओर से गठित ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउण्डेशन इसके लिए जल्द ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय में आवेदन करेगा। ट्रस्ट ने मस्जिद निर्माण में आर्थिक सहयोग की कुछ गाइडलाइन भी तय की है, ताकि मस्जिद के निर्माण में विदेश से सहयोग देने वालों में देश विरोधी तत्वों से दूर रहा जा सके।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मस्जिद, अस्पताल और इण्डो-इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेण्टर के निर्माण के लिए उ.प्र.सुन्नी वक्फ द्वारा गठित इण्डो-इस्लामिक कल्चरल फाउण्डेशन आर्थिक सहयोग का दायरा विदेश तक करने की तैयारी कर रहा है। मस्जिद, अस्पताल, रिसर्च सेंटर आदि के निर्माण में विदेश से चंदा लेने के लिए ट्रस्ट जल्द ही भारत सरकार के गृह मंत्रालय में एफसीआरए के लिये आवेदन करेगा। ट्रस्ट के सचिव व प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि आयकर से छूट के लिए 80 जी और 12ए में पंजीकरण के लिए आवेदन किया किया गया है। हमे पंजीकरण होने का इंतजार है। इसके बाद  ट्रस्ट एफसीआरए के लिए आवेदन करेगा। सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि एफसीआरए में पंजीकरण होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक की दिल्ली शाखा में अलग अकाउंट खोला जाएगा। जिसमें विदेश से लोग दान की राशि जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

देशहित के खिलाफ काम करने वालों से नहीं लेंगे सहयोग

ट्रस्ट मस्जिद, अस्पताल आदि के निर्माण में आर्थिक सहयोग की पहले ही गाइडलाइन बना चुका है। जिसमें उसने साफ किया था कि मस्जिद आदि का निर्माण सिर्फ जायज पैसों से ही करवाया जा सकता है। मस्जिद में ब्याज (इंटरेस्ट), शराब, जमाखोरी और देश के कानून के खिलाफ जाकर कमाया गया पैसा नही लगाया जाएगा। उनका कहना है कि विदेश से आने वाले चंदे की भी बारीकी से मोनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसी संस्था या व्यक्ति जो भारत के हित के खिलाफ कर रही है उनसे किसी भी तरह का सहयोग नहीं लिया जाएगा।

ऑनलाइन चंदे के लिये पोर्टल लिंक हुए बैंक खाते

ट्रस्ट ने मस्जिद के लिए अलग और अस्पताल, इण्डो-इस्लामिक रिसर्च सेण्टर, कम्यूनिटी किचन के लिये अलग दो निजी बैंक में अलग खाते खोले है। ट्रस्ट के प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक की लखनऊ के हेवेट रोड स्थित ब्रांच में इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के नाम से खाता है, जिसकी संख्या 696105600633 है। इस खाते में मस्जिद के लिए धनराशि डाली जा सकती है, जबकि लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एच डी एफसी की विभूतिखंड ब्रांच में दूसरा खाता है, जिसकी संख्या 50200051385575 है। इस अकाउंट में अस्पताल, लाइब्रेरी, कम्यूनिटी किचन के साथ रीसर्च सेंटर के लिए धन जमा कर सकते है।उन्होंने बताया कि इन खातों को ट्रस्ट के पोर्टल iicfindia.com से लिंक कर दिया गया है। इस पर ऑनलाइन आर्थिक सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed