फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trunot machine installed for TB testing at KGMU, patients will get relief

Lucknow News: केजीएमयू में टीबी जांच के लिए ट्रूनॉट मशीन स्थापित, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 27 May 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Trunot machine installed for TB testing at KGMU, patients will get relief
केजीएमयू।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में टीबी की ट्रूनॉट जांच सुविधा शुरू हो गई है। ओएनजीसी के सीएसआर सहयोग से स्थापित यह मशीन टीबी मरीजों को शीघ्र और सटीक निदान प्रदान करेगी। इससे रोगियों को उसी दिन जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि लखनऊ जनपद को चार ट्रूनॉट मशीनें मिली हैं। इनमें से एक मशीन रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डाट्स सेंटर में स्थापित की गई है। अभी तक टीबी के नमूने माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे जाते थे, जिससे वहां जांच का दबाव रहता था। डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि ट्रूनॉट मशीन से टीबी रोग की शीघ्र और सटीक जांच संभव होगी। इससे मरीजों को उसी दिन रिपोर्ट मिल जाएगी। इस मशीन का संचालन सरल है, कोई भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता पांच दिनों में इसे सीख सकता है। कुलपति सोनिया नित्यानन्द ने बताया कि यह मशीन टीबी, एमडीआर टीबी और गंभीर टीबी के रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed